भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी

जंगलमहल के ग्रामीण क्षेत्रों में दूर-दूर तक विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी इकाई, मानव जीवन के रोमांचकारी पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए उन क्षेत्रों में वर्ष भर भ्रमण करती हैं। यह भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी, आपके और आपके पड़ोसियों के लिए न सिर्फ आनंद बल्कि शिक्षा प्रदान करने का भी कार्य करती हैं। प्रदर्श जो चलते है, बात करते है और काम करते है सही तरीके से, आपको विज्ञान की आकर्षक कहानियाँ बताते है। जिला विज्ञान केंद्र, पुरुलिया में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी में लोकप्रिय विज्ञान के ऊपर 24 चलित प्रदर्शें कार्यरत हैं। इन प्रदर्शनियों के अलावा, हम विज्ञान प्रदर्शन, विज्ञान फिल्म शो एवं खुला प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन भी इन प्रदर्शनियों में करते है।

इच्छुक विद्यालय, अधिक जानकारी के लिए जिला विज्ञान केंद्र अधिकारी, जिला विज्ञान केंद्र, पुरुलिया को संपर्क कर सकते हैं।

(इमेल: dscpurulia@gmail.com दूरभाष: 9593383386)